India News (इंडिया न्यूज़),  Jewish Festival : अगर आप भारतीय हैं तो दिवाली (Diwali) का महत्व अच्छे से समझ सकते हैं। यह त्योहार हमारे देश के बड़े त्योहारों में से एक है। इसका इंतजार पूरे साल लोग करते हैं। इसे रौशनी का पर्व (Festival of Lights) कहा जाता है। इस दिन पूरा देश रंग बिरंगे रोशनी से नहाए नजर आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहूदी भी दिवाली जैसा एक त्योहार मनाते हैं। उनके इस फेस्टिवल को भी रौशनी का त्योहार कहा जाता हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

यहूदियों  (Jewish) का त्योहार

यहूदी लोग दिवाली की तरह ही हनुका (Hanukkah)  मनाते हैं.इस फेस्टिवल के  फेस्टिवल ऑफ लाइट्स भी कहा जाता है। इनके लिए ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन इजरायल रौशनी में डूबा नजर जाता है। यह त्योहार सिर्फ एक दिन तक नहीं बल्कि पूरे आठ दिनों का होता है।

कब मनाया जाता है Hanukkah

यहूदी इस पवित्र त्योहार को दिवाली के बाद दिसंबर में मनाते हैं। 10 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच यह त्योहार मनाया जाता है। इतना ही नहीं ये त्योहार सिर्फ इजरायल के यहूदी ही नहीं बल्कि इसे पूरी दुनिया के यहूदी मनाते हैं।

यहूदी क्यों मनाते हैं Hanukkah

हमारे देश  में जैसे दिवाली राम जी के अयोध्या वापसी पर मनाया जाता है। ठीक वैसे ही यहूदी भी हनुका त्योहार को अपनी जीत की जश्न की याद में मनाते हैं।जानकारी के अनुसार इन्हीं दिनों में यहूदियों ने क्रोबियन विद्रोह में ग्रीक-सीरियाई शासकों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उन्हें यरूशलेम से बाहर निकाल दिया था।

Also Read:-