India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election 2023, कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने अपना वोट डाला। कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर अपना बहुमुलय वोट डाला और साथ साथ ये भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी ये बात कही कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें – Karnataka Election 2023: क्या वोटरों को लुभाना चाहते हैं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार? वोट वाले दिन ऐसा काम क्यों किया?