होम / Darpan Vastu:घर में इस दिशा में रखें आईना आएगा घर में उन्नति एवं धन-लाभ

Darpan Vastu:घर में इस दिशा में रखें आईना आएगा घर में उन्नति एवं धन-लाभ

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 21, 2023, 4:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Keep mirror in this direction in the house: अक्सर सभी के घरों में दर्पण लगे होते हैं। लेकिन हर किसी को इसके दिशा के बारे में नही पता होता है। दर्पण को घर में सही दिशा में रखने से इसका घर में काफी प्रभाव पड़ता है। सही दिशा में  दर्पण लगाने से वास्तुदोष खत्म होता है और गलत दिशा में होने पर स्वास्थ्य एवं धन की हानि हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको इसके सही दिशा और इसके फायदों के बारे बताएंगे।

सही दिशा में दर्पण रखने से घर में होता है धन-लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार आईना हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवारों पर ऐसे लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे। ऐसा करने से जीवन में उन्नति एवं धन लाभ होने के आसार बढ़ जाते हैं। पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवारों पर लगा हुआ आईना पूर्व और उत्तर से आ रही सकारात्मक ऊर्जाओं को रिफ्लेक्ट करते हैं।

इस दिशा में रखें आईना

    1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चौकोर शीशा लगाना काफी शुभ होता है। यदि ये तिजोरी या अलमारी के सामने लगा हो, तो उससे धन की प्राप्ती मानी जाती है। वहीं गोल शीशा लगाना भी शुभ नही रहता है।
    2. बेडरूम में शीशा नही लगाना चाहिए। वास्तु अनुसार अगर बेडरूम में लगे आईने में आपके बेड का प्रतिबिंब दिखाई देता है, इससे घर में दोष होता है। इससे आप के दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और प्रेमीयों को आपसी विश्वास को लेकर टकरपाव होता है।
    3. हमेशा घर में आईना लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी दिशा पूर्व और उत्तर होना चाहिए। मान्यता है कि उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का केंद्र होता है। इसलिए इस दिशा को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए।
    4. घर में टूटा शीशा कभी नही लगाना चाहिए। माना जाता है कि टूटा शीशा घर की नकारात्मकता बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव डालती है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.