India News (इंडिया न्यूज),Kim Jong: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने बेबाक अंदाज और निडरता को लेकर जाने जाते है। जिसके बाद एक बार फिर किम जोंग ने अपने अंदाज में दक्षिण कोरिया पर हमला बोला है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, उत्तर कोरिया के ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल कूटनीतिक रूप से मूर्ख हैं और उनके दिमाग में कचरा भरा है। जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की ओर से संयुक्त राष्ट्र में सुक के भाषण को लेकर यह नाराजगी जताई है। जहां पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में सुक ने रूस के साथ सैन्य संबंधों को लेकर उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि, यदि दोनों के बीच हथियार सौदे से दक्षिण कोरिया पर खतरा पैदा हुआ तो उस स्थिति में सियोल शांत नहीं बैठेगा।
बयान पर बवाल
विदेशी मीडिया के अनुसार बता दें कि, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग के इस बयान पर बवाल होने लगा है। वहीं इस मामले में रूस की बात करें तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों के दौरे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई कि यूक्रेन युद्ध के कारण कम हो रहे रूस के पारंपरिक हथियार भंडार को फिर से भरने के बदले उत्तर कोरिया उन्नत परमाणु एवं हथियार प्रणाली हासिल कर सकता है। वहीं इन सबके बीच न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावारोव ने कहा कि वह अक्टूबर में उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। यह यात्रा पुतिन और किम की हालिया मुलाकात के तहत होगी।
ये भी पढ़े
- शिखर सम्मेलन में बाइडेन ने कहा- अमेरिका का कुक द्वीप समूह के साथ सहयोग का इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के समय से है
- केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में किया ‘मिशन-80’का दावा, जाने क्या होगी भाजपा की रणनीति