होम / पहाड़ो पर ठंड तो दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी, जानें आज के मौसम का हाल

पहाड़ो पर ठंड तो दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी, जानें आज के मौसम का हाल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : February 26, 2023, 8:37 am IST

26 February Weather: पहाड़ो में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते बारिश का अनुमान है। यहां कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

वही देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर गर्मी लगातार बढ़ रही है। यहां अधिकतम तमापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वही राजधानी में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। यह भी सामान्य से अधिक है।

बढ़ रहा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 फरवरी को सुबह 8 बजे के वक्त दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 दर्ज किया गया था, जो मध्यम स्थिति में आता है। जो आज सुबह बढ़कर 210 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT