इंडिया न्यूज़ : सोशल मीडिया पर हिन्दुओं की बात रखने वाली काजल हिंदुस्तानी आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें, काजल को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक काजल हिंदुस्तानी को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने रामनवमी के दिन भड़काऊ भाषण दिया था। काजल के भड़काऊ भाषण के बाद ही ऊना शहर में हिंसक घटनाएं हुईं थी।इसके बाद काजल के ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

काजल हिंदुस्तानी का जीवन परिचय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काजल हिंदुस्तानी का असली नाम काजल सिंगला है। वह गुजरात के जामनगर की रहने वाली हैं। बता दें, काजल हिंदुस्तानी अक्सर हिंदू संगठनों के कार्यक्रम में दिखाई देती हैं। वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रहती हैं। मालूम हो, वह सोशल मीडिया में पर वह धार्मांतरण व हिंदुत्व के मुद्दे पर आवाज उठाती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह रिसर्च एनालिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह एक दक्षिणपंथी विचारधारा की बताई जाती हैं।

काजल के टारगेट में अल्पसंख्यक वर्ग

बता दें, काजल की लोकप्रियता की बात करे तो वो जैसे ही कोई पोस्ट करती है वह काफी तेजी से वायरल होती हैं। अपने वीडियो में वह हिंदू हितों के बारे में आवाज उठाती हैं। अपनी बयानबाजी व पोस्ट के माध्यम से अक्सर वह अल्पसंख्यक वर्ग को हमेशा ही निशाने में रखती है। जब से मीडिया में काजल की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। तब से ही उनके समर्थक सोशल मीडिया पर गुजरात सरकार , अमित शाह और पीएम से मामले में हस्तक्षेप कर इनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।