होम / सोनिया गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने जन्म जयंती पर पंडित नेहरू को याद किया

सोनिया गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने जन्म जयंती पर पंडित नेहरू को याद किया

Roshan Kumar • LAST UPDATED : November 14, 2022, 9:39 am IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, leaders pay floral tributes to India’s first Prime Minister Jawaharlal nehru): भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने उनकी समाधि शांति वन पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज बाल दिवस भी 

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। उन्हें बच्चो से विशेष लगाव था इसलिए पंडित उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया याद

साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद से 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वह 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.