होम / Libya floods: उत्‍तरी अफ्रीका के देश लीबिया में आई अचानक बाढ़, दो हजार लोगों की गई जान, कई लापता

Libya floods: उत्‍तरी अफ्रीका के देश लीबिया में आई अचानक बाढ़, दो हजार लोगों की गई जान, कई लापता

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 12, 2023, 2:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Libya floods: उत्‍तरी अफ्रीका का देश लीबिया इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया है। उत्‍तरी अफ्रीका के लीबिया के शहर डर्ना में हालत उस वक्त बद से बदतर हुए, जब समुद्री तूफान डैनियल के बड़ा उत्‍पात मचाया और इसके बाद दो बांध टूट गए। न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के की एक खबर के अनुसार लीबिया में आई बाढ़ के चलते 2 हजार से ज्‍यादा लोगों के मरने की आशंका है। इसके अलावा करीब 5 से 6 हजार लोगों के लापता होने की सूचना भी बताई जा रही है। अल जजीरा न्‍यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के चलते पहाड़ों से घिरे डर्ना शहर के दो बांध टूट गए हैं। बांध टूटने से करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया। अचानक पानी के चलते शहर में तबाही मच गई।

2,000 से ज्यादा लोगों की जान गई

पूर्वी लीबिया के कंट्रोल वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना के प्रवक्ता अहमद मिस्मारी ने बताया कि डर्ना के ऊपर बने बांधों के ढहने से लोग बहकर समुद्र में समा गए। इसके अलावा लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने सोमवार को बताया कि अल-मसर से बातचीत के दौरान घटना की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पूर्वी शहर डर्ना में इस तूफान के चलते 2,000 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हजारों लोग लापता हैं।

330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस

उत्‍तरी अफ्रीका का देश लीबिया इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया है। उत्‍तरी अफ्रीका के लीबिया के शहर डर्ना में हालत उस वक्त बद से बदतर हुए, जब समुद्री तूफान डैनियल के बड़ा उत्‍पात मचाया और इसके बाद दो बांध टूट गए। न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के की एक खबर के अनुसार लीबिया में आई बाढ़ के चलते 2 हजार से ज्‍यादा लोगों के मरने की आशंका है। इसके अलावा करीब 5 से 6 हजार लोगों के लापता होने की सूचना भी बताई जा रही है। अल जजीरा न्‍यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के चलते पहाड़ों से घिरे डर्ना शहर के दो बांध टूट गए हैं। बांध टूटने से करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया। अचानक पानी के चलते शहर में तबाही मच गई।

शहर में घुसा 10 फीट ऊंचा पानी

लीबिया  सरकारी ने डर्ना को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने इस आपदा के बारे में अल-अरबिया को कहा था कि डर्ना में बाढ़ से 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने के अनुसार शहर में 10 फीट ऊंचा पानी उस वक्त आ गया जब लोग सोमवार सुबह सो रहे थे इसी बीच तेज गति से आया पानी उनके घरों में घुस गया।

ये भी पढ़ें-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के इन बल्लेबाजों पर फूटा सहवाग का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात-Indianews
Janhvi Kapoor ने की Laapata Ladies की तारीफ, स्क्रीनग्रैब शेयर कर लिखी ये बात – Indianews
Lok Sabha Election 2024: यूपी में मतदान के दौरान हुई बड़ी गड़बड़ी, लिस्ट में शामिल किया मृतकों का नाम-Indianews
Lok Sabha Polls Phase 4: चौथे चरण में इन बड़े नेताओं की टक्कर, जानें प्रमुख उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्र- indianews
Lok Sabha Election: अगर दूल्हा शादी से पहले भाग…, इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर सीएम मोहन यादव ने कसा तंज-Indianews
Lok Sabha Polls Phase 4: 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान कल; यहां जानें पूरी डीटेल- indianews
Chardham Yatra: आज भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-Indianews
ADVERTISEMENT