India News (इंडिया न्यूज़), Libya floods: उत्‍तरी अफ्रीका का देश लीबिया इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया है। उत्‍तरी अफ्रीका के लीबिया के शहर डर्ना में हालत उस वक्त बद से बदतर हुए, जब समुद्री तूफान डैनियल के बड़ा उत्‍पात मचाया और इसके बाद दो बांध टूट गए। न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के की एक खबर के अनुसार लीबिया में आई बाढ़ के चलते 2 हजार से ज्‍यादा लोगों के मरने की आशंका है। इसके अलावा करीब 5 से 6 हजार लोगों के लापता होने की सूचना भी बताई जा रही है। अल जजीरा न्‍यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के चलते पहाड़ों से घिरे डर्ना शहर के दो बांध टूट गए हैं। बांध टूटने से करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया। अचानक पानी के चलते शहर में तबाही मच गई।

2,000 से ज्यादा लोगों की जान गई

पूर्वी लीबिया के कंट्रोल वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना के प्रवक्ता अहमद मिस्मारी ने बताया कि डर्ना के ऊपर बने बांधों के ढहने से लोग बहकर समुद्र में समा गए। इसके अलावा लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने सोमवार को बताया कि अल-मसर से बातचीत के दौरान घटना की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पूर्वी शहर डर्ना में इस तूफान के चलते 2,000 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हजारों लोग लापता हैं।

330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस

उत्‍तरी अफ्रीका का देश लीबिया इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया है। उत्‍तरी अफ्रीका के लीबिया के शहर डर्ना में हालत उस वक्त बद से बदतर हुए, जब समुद्री तूफान डैनियल के बड़ा उत्‍पात मचाया और इसके बाद दो बांध टूट गए। न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के की एक खबर के अनुसार लीबिया में आई बाढ़ के चलते 2 हजार से ज्‍यादा लोगों के मरने की आशंका है। इसके अलावा करीब 5 से 6 हजार लोगों के लापता होने की सूचना भी बताई जा रही है। अल जजीरा न्‍यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के चलते पहाड़ों से घिरे डर्ना शहर के दो बांध टूट गए हैं। बांध टूटने से करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया। अचानक पानी के चलते शहर में तबाही मच गई।

शहर में घुसा 10 फीट ऊंचा पानी

लीबिया  सरकारी ने डर्ना को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने इस आपदा के बारे में अल-अरबिया को कहा था कि डर्ना में बाढ़ से 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने के अनुसार शहर में 10 फीट ऊंचा पानी उस वक्त आ गया जब लोग सोमवार सुबह सो रहे थे इसी बीच तेज गति से आया पानी उनके घरों में घुस गया।

ये भी पढ़ें-