India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं पार्टी के अंदर के ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस खबर के बाद कुछ वर्गों में खतरे की घंटी बज गई है। हालांकि, कांग्रेस कमांडर के लोकसभा मैदान से हटने की खबर पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के बीच इसका संदेश अच्छा नहीं जाएगा। कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि खड़गे को आगे आकर लोकसभा चुनाव का नेतृत्व करना चाहिए।
खरगे पूरे देश पर करना चाहते हैं फोकस
सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया है कि, खरगे ने एक अहम पहलू की ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि वह अपने व्यक्तिगत अभियान में शामिल हुए बिना बड़े पैमाने पर पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि, वह किसी एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि वह पूरे देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कर्नाटक के उम्मीदवारों की सूची में खड़गे के नाम पर सहमति बनी थी। पिछले हफ्ते हुई चर्चा में उनके गुलबर्गा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। रिपोर्ट में करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खड़गे की ओर से उनके दामाद राधाकृष्णन डोड्डामणि चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़े-Atlee Kumar ने छुए Shahrukh Khan के पैर, वीडियो में हुए इमोशनल
गुलबर्गा से दो बार सांसद रह चुके खरगे
खड़गे गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से दो बार जीत चुके हैं। हालांकि, साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब से वह राज्यसभा में हैं। खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। उच्च सदन में उनके पास अभी चार साल और बचे हैं। खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट में मंत्री हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें, कांग्रेस आम चुनाव में राज्य के मंत्रियों को मैदान में उतारने से बच रही है।
ये भी पढ़े- Data Center: भारत के डिजिटल भविष्य की रीढ़