होम / Maharashtra: बांद्रा के दादर चौपाटी पर मृत व्यक्ति का शव हुआ बरामद, दो दिनों पहलें लगाया था छलांग 

Maharashtra: बांद्रा के दादर चौपाटी पर मृत व्यक्ति का शव हुआ बरामद, दो दिनों पहलें लगाया था छलांग 

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 2, 2023, 4:36 am IST

Maharashtra: बीते सोमवार को मुंबई में एक शख्स के बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल, शख्स की तलाश में जुटे थे और सर्च अभियान चलाया था। जिसमें अब जाकर उस व्यक्ति का शव दादर चौपाटी पर बरामद किया गया है। जिसके बाद मृत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा है कि, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में कूदे एक व्यक्ति का शव दादर चौपाटी पर बरामद किया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान खार इलाके के व्यापारी टीकम मखीजा के रूप में हुई है। एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बांद्रा वर्ली से अरब सागर में लगाया था छलांग 

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक से सोमवार को एक शख्स ने समुद्र में छलांग लगाया था जिसके बाद जिसमें पुलिस का कहना था कि, मुंबई पुलिस, भारतीय नौसेना और तटरक्षक हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया था कि, शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक के बीच अपनी कार रोकी और फिर पुल से अरब सागर में कूद गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर्स की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि, बांद्रा वर्ली सी लिंक पांच किलोमीटर लंबा पुल है जो कि बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। आठ लेन का यह पुल दक्षिणी मुंबई में स्थित है।

ये भी पढ़े- इस देश के युवा ना शराब पीते हैं ना सिगरेट, इस तरह से हुआ यह मुमक‍िन

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.