India News(इंडिया न्यूज),Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में गर्माहट के बिच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास कभी भी नहीं कर सकता। बता दें कि, शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, किसी को व्यापक सोच रखने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन चाहिए। एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। वह पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाला साहब ठाकरे मजबूती से हमारे साथ हैं। अब दौरे करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने वह खो दिया, जो कभी हमारे रहने पर उनके साथ था। ठाकरे ढाई साल मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं किए। वह अपना घर ही मुश्किल से छोड़ा करते थे।
देवेंद्र फडणवीस से अनबन को बताया अपवाह
बता दें कि, कई दिनों से एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अनबन की खबर सामने आ रही थी। खबर ये भी सामने आ रही थी कि, कुछ विधायक ठाकरे गुट में शामिल हो सकते है। जिसके बाद जब मुख्यमंत्री शिंदे से इस विषय पर सवाल किया गया तो, शिंदे ने साक्षातकार में इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि, मुझे मुख्यमंत्री बनाने में फडणवीस का बड़ा हाथ है। हम दोस्त हैं। सबसे अहम बात है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। वहीं शिंदे ने अजित पवार के शामिल होने पर उठे सवाल पर कहा कि, परिवार को राजनीति में अपने अहम को अलग रखना होता है। आप एक सक्रिय, वरिष्ठ और अच्छे नेता को लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते।
देर रात दोनों उपमुख्यमंत्री पहुंचे सीएम आवास
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मंगलवार देर रात को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचे
नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस लिखा पत्र
मिली जानकारी के अनुसार भाजापा युवा मोर्चा के पुणे सचिव नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कुछ सवालों के जवाब मांगे। जिसमें उन्होंने कहा है कि, कार्यकर्ताओं के मन में राकंपा के कारण असुरक्षा पैदा हो रही है। मैं पुणे जिले की मुलशी तहसील में पिछले 10 सालों से भाजयुमो से जुड़ा हुआ हूं। मैंने यशवंतराव चव्हाण और वसंतदादा पाटिल का समय भी देखा है। लेकिन आज की स्थिति में असुरक्षा महसूस हो रही है। इसके बाद पारखी ने कहा कि, हमारे नेता के रूप में आपको हमें ताकत देनी चाहिए। पार्टी में हम कार्यकर्ताओं का क्या महत्व है, जो पार्टी के कामों को प्राथमिकता देते हैं। पारखी का कहना है कि, उन्होंने इन सवालों का जवाब जानने के लिए फडणवीस से समय मांगा है। जल्द ही वह डिप्टी सीएम से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़े
- एमपीईएसबी में भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- 7 साल पहले गोंडा से गायब हुई महिला, नेपाल में मिली, हालत देख हैरान रह गए परिजन