सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं। ऐसे में जीत के बाद पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है।
बता दें ऐतिहासिक जीत के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरो लगाया है। जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि “सरकार नहीं चाहती थी की किसी भी स्थिति में सपा चुनाव जीते। कार्यकर्ताओं पर अन्याय हो रहा था। वे समाजवादियों के गांव में जाते थे लोगों को डराते थे। कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस से गाली खानी पड़ी”
सरकार नहीं चाहती थी की किसी भी स्थिति में सपा चुनाव जीते। कार्यकर्ताओं पर अन्याय हो रहा था। वे समाजवादियों के गांव में जाते थे लोगों को डराते थे। कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस से गाली खानी पड़ी: मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/uDALr0kK23
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
मैनपुरी लोकसभा सीट से बीते 19 चुनावों में कभी भी महिला प्रत्याशी को जनता ने नहीं चुना। एक नहीं बल्कि चार-चार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली। भाजपा से मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य, कांग्रेस से सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं। हालांकि सपा ने इससे पूर्व इस सीट पर कभी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा था।
ये भी पढ़ें – “मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं” गुजरात में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.