होम / Mann ki Baat 100 Episode: "भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन, PM ने लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की" हिमंता बिस्वा सरमा

Mann ki Baat 100 Episode: "भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन, PM ने लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की" हिमंता बिस्वा सरमा

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : April 30, 2023, 2:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat 100 Episode, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की ऐतिहासिक 100वीं कड़ी में देश को संबोधित किया और कहा कि उनका रेडियो कार्यक्रम लाखों भारतीयों और ‘मन की बात’ है। उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। बता दें पीएम ने मन की बात के जरिए न केवल देशवासियों को, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी संबोधित किया। ऐसे में देश विदेश से लोग प्रधानमंत्री के जी को इस खास एपिसोड के लिए बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के प्रधानमंत्री ने लगातार लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री को इस नवाचार के लिए आभार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ‘मन की बात’का 100वां एपीसोड पूरा होने पर कहा कि भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के प्रधानमंत्री ने लगातार लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की। आज कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रकार के नवाचार के लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।

11 भाषाओं में परिभाषित

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।

100 करोड़ से अधिक जुड़े

अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा देश भर के राजभवनों में सीधा प्रसारण किया गया।

ये भी पढ़ें – Mann ki Baat 100 Episode: पीएम ने ‘मन की बात’ को भगवान के प्रसाद की तरह बताया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.