होम / 5 हजार साल पुराने इस मंदिर मे आज भी दफन है, महाभारत से जुड़े कई साक्ष्य

5 हजार साल पुराने इस मंदिर मे आज भी दफन है, महाभारत से जुड़े कई साक्ष्य

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 6, 2023, 5:10 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Many evidences related to Habharata: भारत में एक ऐसा स्थान हैं जो महाभारत की याद दिलाती है। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी पहाड़ी हैं, जहां पांडवों से जूड़े कई रहस्य आज भी दफन हैं। हिमाचल के मंडी जिले से पांडवों का काफी गहरा नाता रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में पांडवों से जुड़े कई रोचक किस्से, रहस्य, मंदिर व निशानियां आज भी मौजूद हैं, जो महाभारत काल की याद दिलाते हैं। इससे देवभूमि के लोगों के अंदर भी पांडवों को लेकर यादें बनी रहती हैं। मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग को पांडवों ने ही बनवाया था। कमरूनाग को महाभारत काल के जीवंत उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।

  • 5 हजार साल से ज्यादा पुराना है यह मंदिर
  • कुंती के नाम से जाना जाता है यह सरोवर

5 हजार साल से ज्यादा पुराना है यह मंदिर

करसोग की ममेल पंचायत में ममलेश्वर महादेव मंदिर स्थित है जिसका भीम से गहरा नाता है। यह प्राचीन एवं अद्भुत मंदिर भगवान महादेव के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर 5 हजार साल से ज्यादा पुराना है। ममलेश्वर महादेव मंदिर में महाबली भीम से जूड़ी कई निशानियां भी हैं। इनमें भीम का प्राचीन ढोल और गेहूं का दाना प्रमुख है। इस विशालकाय ढोल को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। ढोल की लंबाई छह फीट और मंदिर में पांच शिवलिंग स्थापित की गई है। इनकी स्थापना पांडवों ने ही की थी। मंदिर में 5 हजार साल पुराना गेंहू का दाना है जिसका वजन 200 ग्राम है। अज्ञातवास के दौरान पांडवों मे ममेल में कुछ समय व्यतीत किया था।

कुंती के नाम से जाना जाता है यह सरोवर

पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान हिमाचल में कई निशानियां छोड़ गए थे। पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान हटगढ़ से स्वर्ग तक सीढ़ियां बनाने के लिए शिलाएं तराशी थीं। आज भी ये शिलाएं हटगढ़ में हैं। वहीं, रिवालसर के एक सरोवर है, जिसे कुंती के नाम से जाना जाता है। यह सरोवर नैना देवी मंदिर के ठीक नीचे स्थित है। इस सरोवर का निर्माण पांडवों ने किया था।

ये भी पढ़े-   बुद्ध पूर्णिमा पर अवसर पर आज कई कार्यक्रम, तीन अहम घटनाओं के कारण यह दिन है बेहद खास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पिता इरफान खान की पुण्यतिथि पर बेटे Babil Khan ने इतने रूपयों का किया दान, लोगों ने की तारीफ -Indianews
Prajwal Revanna Case: सेक्स स्कैंडल मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस से हुए निलंबित-Indianews
UK Board Results Declared: यूके बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम किए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट-Indianews
Rishi Kapoor की चौथी पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने किया याद, प्यारी तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट -Indianews
Telangana Board Results Out: तेलंगाना बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें परिणाम-Indianews
Babil Khan ने पिता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी पर अनदेखे पलों की दिखाई झलक, इंग्लिश मीडियम के सेट से शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup: आज होगा टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन, इस बड़े खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता-Indianews
ADVERTISEMENT