India news (इंडिया न्यूज़) wrestlers protest : पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उनके घर से निकले। खेल मंत्री से मुलाकात के बाद बजरंग पुनिया ने मीडिया से बातचीत की है। बजरंग पुनिया ने कहा है कि हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा।
दिल्ली: पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उनके घर से निकले। pic.twitter.com/MStAQQ1gdO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2023
बता दें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद बजरंग पुनिया का बयान सामने आया है।बजरंग पुनिया ने कहा है कि सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लेने की भी बात कही है। इसके आगे बजरंग ने कहा है कि हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा।
सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लेने की भी बात कही है। हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता… pic.twitter.com/kA80xZvycR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2023
बता दें, बजरंग पुनिया के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। खेल मंत्री ने कहा है कि पहलवानों से सकारात्मक बातचीत हुई। खिलाड़ियों ने कुछ मांगे रखी है। पहलवान अपने समर्थकों से बात करेंगे। पहलवानों की मांग थी बृजभूषण को कुश्ती संघ अध्यक्ष पद से हटाया जाए। खेल मंत्री ने कहा है कि 30 जून तक कुश्ती संघ अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
#WATCH पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की… pic.twitter.com/iWktFgjKUk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2023