इंडिया न्यूज, Hyderabad News। MLA T Raja Arrested Again : पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा से निलंबित किए गए विधायक टी राजा सिंह को आज दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले उन्हें 23 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शाम के समय स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
जानकारी अनुसार तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे।
भेजा जा सकता है चेरियापल्ली सेंट्रल जेल
हैदराबाद पुलिस ने कहा कि भाजपा विधायक राजा को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल हैं। मंगलहाट पुलिस ने बताया कि राजा को चेरियापल्ली सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है।
गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
बता दें कि आज गिरफ्तार से पहले राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें कहा-मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।
दो दिन पहले कोर्ट ने चेतावनी के साथ दी थी बेल
23 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद राजा को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, लेकिन बाद में आॅर्डर वापस लेते हुए राजा को चेतावनी देते हुए बेल दे दी थी। दूसरी तरफ भाजपा ने राजा को सस्पेंड करते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर दिया था। जवाब देने के लिए 14 दिन दिए गए हैं।
प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा के बयान के साथ कर रहे तुलना
वहीं प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी। हैदराबाद में राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी। हैदराबाद में राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं।
23 अगस्त से जारी है प्रदर्शन
राजा के बयान के बाद 23 अगस्त से हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गिरफ्तारी के समय राजा के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
सिर तन से जुदा करने के लगाए नारे
राजा के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। नाराज भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए राजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी।
यह है मामला…
बता दें कि राजा ने मंगलवार 23 अगस्त को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। इस वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। वहीं राजा सिंह के के वकील को वअए से धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, उनके वकील के पास धमकी वाले 3 कॉल आए।
ये भी पढ़ें : दुनिया में पहला ऐसा मरीज जिसे एक साथ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV हुआ, टूर पर गया था स्पेन
ये भी पढ़ें : थाईलैंड के प्रधानमंत्री निलंबित, जानिए किस याचिका पर शीर्ष कोर्ट ने सुनाया फैसला
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube