India News (इंडिया न्यूज), IMD Weather Forecast Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश में मानसून खत्म होने को है लेकिन लगता है बरसात को जाने का मन नहीं है। इसके बाद भी कई जगहों पर भारी बारिश अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की समाप्ति शनिवार को हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार देश में औसत से कम यानी 820 मिलीमीटर (mm) बारिश हुई है। बात करें इस माह कि तो 1 अक्टूबर से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। वहीं कहीं- कहीं धूप रहेगी।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 से 3 अक्टूबर के बीच बिहार, बंगाल और तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
IMD की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। रविवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने के आसार हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकते हैं।
बिहार में बदला मौसम
बात करें बिहार की तो यहां आज से चार 4 अक्टूबर तक झमाझम बारिश लोगों को भीगा सकती है। दक्षिण बिहार का पूरा इलाका और उत्तर-पूर्व बिहार के सात जिलों को भारी बारिश भिगा सकती है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने का अनुमान है। जिसके लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े:-
- ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ के नारे के साथ बापू को श्रद्धांजलि, PM ने की श्रमदान के लिए अपील
- मणिपुर हिंसा पर बवाल जारी, मौजूदा संकट पर बोले सीएम बीरेन
- 1 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने राज्य का हाल