इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश के करीब 25 राज्यों में बारिश के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। सबसे खराब हालात महाराष्ट्र और गुजरात में हैं। महाराष्ट्र में बर्षाजनित हादसो में एक जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात में बारिश के दौरान विभिन्न घटनाओं में 63 लोग काल का ग्रास बन गए हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत बर्षाजनित हादसों में हो गई। अब भी महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का अलर्ट जारी है।
गढ़चिरौली से 353 लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए, एमपी भी बेहाल
मध्यप्रदेश भी बारिश के कारण बेहाल है। वहीं असम व कर्नाटक के अलावा और भी कई राज्यों में स्थिति विकराल हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए भी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 129 जगहों से 353 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। नासिक जिले में नदियां उफान पर हैं। यहां तीन लोग लापता हैं। अलग-अलग जगह एसडीआरएफ की टीमे तैनात की गई हैं। कई जिलों में अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफन पर होने के कारण राज्य में सात लोगों की मौत हो गई है। भोपाल में भारी वर्षा के चलते तीन विमानों को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा।
गुजरात के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान
गुजरात के दक्षिण इलाके, कच्छ और सौराष्ट्र के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। कल राज्य के बड़े शहर अहमदाबाद में कई जगह जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की की संभावना है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड व हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन से और दहशत
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। राजधानी देहरादून के अलावा उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत, जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ आंधी चलने की भी संभावना है। हिमाचल सहित पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन से लोग दहशत में हैं। उत्तराखंड व हिमाचल में कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने किन्नौर जिले को छोड़कर आज राज्य के बाकी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इससे सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली व एनसीआर में 3 दिन बारिश का अनुमान, पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। यहां अगले तीन दिन तक कभी भी एकाएक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समूचे पंजाब में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में सामान्य बारिश होगी। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है
ये भी पढ़ें : अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात
ये भी पढ़ें : अंडमान निकोबार में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई तीव्रता