इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Today Update): मानसून की बारिश देश के कुछ राज्यों में लगातार हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के दस और उत्तर प्रदेश के 20 राज्यों में बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने यूपी के लखनऊ व वाराणसी सहित 20 जिलों में के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हिमाचल के 10 जिलों में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। बीते 24 घंटों से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हो रही बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। कल से राज्य में बारिश में कमी आ सकती है।

दिल्ली में आज भी बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल बारिश हुई जिससे लोगों को उसम से राहत मिली है। आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान छह से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व यूपी में भी आज भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम व ओडिशा के शेष हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान में बिहार व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक अधिकारी का कहना है कि उत्तरी गुजरात, राजस्थान व मध्य महाराष्ट्र के घाट एरिया में आज कड़ाके के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़े : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, घर पर मिली थी एके-47

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube