India News(इंडिया न्यूज),Mumbai: मुंबई(Mumbai) के बांद्रा तट पर रविवार को एक महिला का समुद्र में डूबने से जान चली गई है। बता दें कि, महिला की पहचान ज्योति सोनार के रूप में हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड ने पुलिस और बीएमसी के कर्मियों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। इस घटना की जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि, 27 वर्षीय ज्योति सोनार नाम की महिला मुंबई के बांद्रा में समुद्र में डूब गई। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

उच्च ज्वार की आशंका, समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद

बता दें कि, लगातार बदलते हुए मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई के समुद्र तट पर उच्च ज्वार की आशंका जताई है। जिसको मद्देनजर रखते हुए मुंबई(Mumbai) में जुहू समुद्र तट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और अगले दो-तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़े