होम / बर्ड हिटिंग के कारण मुंबई जा रहे विमान की वाराणसी में आपात लैंडिंग

बर्ड हिटिंग के कारण मुंबई जा रहे विमान की वाराणसी में आपात लैंडिंग

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 5, 2022, 7:38 pm IST

इंडिया न्यूज, Varanasi News। UK- 622 Flight : शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट में बर्ड हिटिंग की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। जिस कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं राहत की खबर है कि इस फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करवाई लैंडिंग

जानकारी मिली है कि विस्तारा एयरलाइंस की UK- 622 फ्लाइट ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया।

पक्षी टकरा जाने से विमान में कुछ खराबी आ गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं आपात लैंडिंग की खबर मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।

दो दिन पहले सेना के हेलीकॉप्टर की करवानी पड़ी थी आपात लैंडिंग

वहीं आपको बता दें कि इससे दो दिन पहले प्रयागराज में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। यह हेलीकॉप्टर रांची से प्रयागराज आ रहा था। उड़ान के दौरान पायलटों को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद पायलटों ने करछना के बेंदौ गांव के पास दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर उतार दिया।

हेलीकॉप्टर में आई खराबी की सूचना प्रयागराज स्थित सेना स्टेशन को दी गई। जिसके बाद सेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर से तकनीकी टीम भेजी गई।

इस दौरान गांव के पास हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसबीच सेना की तकनीकी टीम पहुंची और हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी को ठीक करना शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए वायुसेना की भी मदद ली गई।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : चीनी नागरिकों को वीजा देने के मामले में ईडी ने तमिलनाडु में मारे छापे

ये भी पढ़े : देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

ये भी पढ़े : टीनू वर्मा ने जब सैफ अली खान को मारा थप्पड, गैर-पेशेवर होने पर कही ये बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT