होम / मुंबई को मिली इस सीजन की पहली जीत, दिल्ली को उसके घर में आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराया

मुंबई को मिली इस सीजन की पहली जीत, दिल्ली को उसके घर में आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराया

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : April 11, 2023, 11:22 pm IST

इंडिया न्यूज़ : आखिकार मुंबई को इस सीजन की पहली जीत नसीब हो चुकी है। बता दें, रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को विकेट से हरा दिया है। मुंबई की जीत में सबसे ज्यादा श्रेय कप्तान रोहित शर्मा का रहा, जिन्होंने 45 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। मालूम हो, दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने इस सीजन को पहली जीत मिली है। वहीं दिल्ली की टीम को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

तिलक वर्मा और ईशान किशन ने भी खेली बेहतरीन पारी

बता दें, मुंबई की जीत में ईशान किशन और तिलक वर्मा का भी काफी योगदान रहा। मुंबई के लिए पहले ईशान ने रोहित के साथ जीत की नींव तैयार की। ईशान किशन ने 26 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान तिलक वर्मा के बल्ले से एक चौका और चार छक्के आए।

बेकार गया वार्नर और अक्षर पटेल का अर्धशतक

बता दें, दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस दौरान वार्नर ने 6 चौके जड़े।वहीं इस मैच में दिल्ली के लिए वार्नर के बाद सम्मानजनक पारी खेली तो वो रहे उप -कप्तान अक्षर पटेल जिन्होंने इस मैंच में धुंआधार अंदाज में फिफ्टी जड़ी। बता दें, इस मैच में अक्षर ने 25 गेंदों में दिल्ली के लिए 54 रनों का योगदान दिया। इस दौरान अक्षर के बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। हालाँकि इन दोनों की अर्धशतकीय पारी पर मुंबई के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। दिल्ली अपने घर में ही मुंबई के हाथों मुकाबला गवां दी।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT