होम / इस दिन पड़ रहा है नाग पंचमी, जानिए इसके शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में

इस दिन पड़ रहा है नाग पंचमी, जानिए इसके शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 26, 2023, 4:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Nag Panchami 2023: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बड़ा महत्व होता है। सभी लोग बड़े धूमधाम के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाते हैं। हर साल नाग पंचमी श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि में मनाई जाती है। आपको बता दें इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दे हर महीने की पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा की जाती है पर श्रवण मास में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की नागपंचमी को नाग देवता की पूजा करने से आपको विशेष प्रकार का फल प्राप्त होता है। इस दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है और उन्हें दूध भी पिलाया जाता है। आना चाहता है कि नाग पंचमी के दिन नागों का दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

क्या है नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त?

सावन का महिना शिव पूजा के लिए विशेष रुप से जाना जाता है। इस माह शिव जी की अराधना करना सबसे उत्तम होता है। ऐसा माना गया है कि इस माह में नाग देवता की पूजा करने से धन-सपंत्ति में वृद्धि होती है।

  • पंचमी तिथि शुरु 21 अगस्त 2023 रात 12:20  मिनट शुरु
  • पंचमी तिथि समाप्त 22 अगस्त 2023 रात 2.00 मिनट समाप्त

नाग पंचमी का पूजन विधि

  • नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि से मुक्त होकर साफ़ वस्त्र धारण करें।
  • घर के पूजा स्थान पर की सफाई करें और नाग देवता की तस्वीर बनाएं। आप घर के मुख्य द्वार पर भी गोबर के नाग बना सकते हैं।
  • नाग देवता की तस्वीर के आगे दीप जलाएं। इस दिन आपको शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए।
  • नाग देवता का जलाभिषेक करें और उसके बाद बाग माता पार्वती, भगवान शिव और गणपति की भोग अर्पित करें।

भूलकर भी ना करें ये काम

  • धर्म शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन कभी भी सांपों को नुकसान न पहुंचाएं।
  • कभी भी जीवित सर्पों को इस दिन दूध न पिलाएं।
  • नाग पंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाई में भोजन न बनाएं और न ही ऐसा भोजन करें।
  • नाग पंचमी के दिन किसी भी तरह की भूमि की खुदाई करना मना होता है।
  • नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध अर्पित न करें।

ये भी पढ़े-  गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों से करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

लेटेस्ट खबरें