India News(इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। वहीं आज इस मंच पर राज्यसभा सदस्य डॉ. राकेश सिन्हा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद कोर्ट के फैसले पर चर्चा किया।
भारतीय संस्कृति को मिटाने की कोशिश
उन्होंने कहा कि भगवान राम की पूजा का मतलब यह नहीं है कि हम भगवान शिव और कृष्ण के मंदिर को छोड़ दें। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत पर जो आघात हुआ वो केवल मंदिर पर नहीं बल्कि संस्कृति और मंदिरों को मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भारत में इस्लाम आने के हजारों साल पहले से मंदिर रहे हैं। ऐसे में मंदिर के बगल में ईदगाह कब और कैसे आया इसे जानना जरुरी है।
सनातन परंपरा पूरी दुनिया में आबाद
उन्होंने कश्मीर के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पहले भारत को भारत के भूभाग से अलग करने की कोशिश थी। कश्मीर में 41 हजार लोगों को मार दिया गया। सनातन का मतलब इन्हें पता है। सनातन का मतलब होता है वेद, उपनिशद, पुराण और स्मृति। इसका मतलब है जो चिरंतन है लेकिन स्थायी नहीं। भारत की सनातन परंपरा पूरी दुनिया में आबाद रही है।
कभी नहीं होगा उत्तर-दक्षिण का विभाजन
उत्तर और दक्षिण में चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का जन्म केरल में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन त्याग केदरानाथ में किया। इन्होंने दक्षिण से आकार भारत में चार धाम की स्थापना की। भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए उन्होंने जो किया वो कोई खत्म नहीं कर सकता। चाहे वो चिदांबरम साहेब के बेटा हो या स्टालिन हो। सब खत्म हो जाएंगे लेकिन उत्तर-दक्षिण विभाजित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि डीएमके के नेता को पता होना चाहिए की तमिल भाषा की उत्तपत्ति भी संस्कृत भाषा से हुई है।
Also Read:
- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर आया रक्षा मंत्री का बयान, जानें क्या कहा
- India News Manch 2023 LIVE Day-2: इंडिया न्यूज़ मंच पर ‘देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना, पल-पल की अपडेट यहां