होम / Nobel Prize 2023: मेडिसिन के बाद अब फिजिक्स विजेताओं का होगा ऐलान, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत

Nobel Prize 2023: मेडिसिन के बाद अब फिजिक्स विजेताओं का होगा ऐलान, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 3, 2023, 2:35 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Nobel Prize 2023: नोबेल प्राइज 2023 के विनर्स के नामों के अनाउंस होने की शुरूआत हो गई है। मंगलवार को नोबेल प्राइज अनाउंसमेंट का दूसरा दिन है। अनाउंसमेंट के पहले दिन यानी सोमवार को मेडिसिन फील्ड में कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी। 3 अक्टूबर को फिजिक्स की फील्ड में नोबेल प्राइज विनर के नामों की घोषणा की जाएगी।

1921 में हुई थी शुरुआत

अल्फ्रेड नोबेल के वसीयतनामे के मुताबिक, फिजिक्स का नोबेल प्राइज उस शख्स को दिया जाए जिसने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज या अविष्कार किया होगा। 1921 से 2022 तक फिजिक्स की फील्ड में कुल 116 नोबेल प्राइज दिए जा चुके हैं। इनकी शुरूआत के बाद इन प्राइज को सिर्फ 6 बार नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- Gmail Feautures: Google ने दिया बड़ा संकेत, जानें Gmail का ये फीचर जल्द हो जाएगा बंद

सर सीवी रमन ने रचा इतिहास

भारत के सीवी रमन को साल 1930 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1921 में अपनी यूरोप की यात्रा के दौरान ग्लेशियर और मेडिटेरियन शी यानी भूमध्य सागर के रंग को देखकर यह पता लगाया कि जो पानी रंगहीन था आखिर वह आंखों को नीला क्यों दिखाई पड़ता है। विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए उन्हें भारत सरकार से 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

225 लोगों को मिल चुका है पुरस्कार

1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत के बाद से मेडिसिन फील्ड में 2022 तक 225 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल स्वीडन के स्वांते पाबो को इस प्राइज से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार एक खास प्रकार के आदिमानव की डीएनए की खोज के लिए दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः- Urfi Javed Engagaed: उर्फी जावेद ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT