होम / कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव: अब दिग्विजय सिंह भी उतरे मैदान में, शुक्रवार को कर सकते हैं नामांकन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव: अब दिग्विजय सिंह भी उतरे मैदान में, शुक्रवार को कर सकते हैं नामांकन

Naresh Kumar • LAST UPDATED : September 28, 2022, 4:54 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में लगातार नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अब मैदान में उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि वे भी अब जल्द कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

जानकारी मिली है कि अभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह गुरुवार शाम तक दिल्ली लौटेंगे और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का समर्थन है।

वहीं दूसरी ओर अभी तक अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन शशि थरूर साफ कर चुके हैं कि 30 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे वह अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

82 विधायकों ने सचिन पायलट के विरोध में दे दिया था इस्तीफा

जैसा कि पहले कयास लगाया जा रहा था कि गांधी परिवार की ओर से अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन है और चुनाव की स्थिति में ही उन्हें ही जीत मिलेगी। अशोक गहलोत को लेकर पूरा मामला तब पलट गया, जब राजस्थान के 82 विधायकों ने सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने के खिलाफ इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से ही राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। कहा गया कि इस हरकत को गांधी परिवार ने अपने अपमान के तौर पर देखा है।

सोनिया से मिलने आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे गहलोत

इसके अलावा बताया जा रहा है कि आज शाम तक अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचने वाले हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री पद और अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

अशोक गहलोत यह चाहते हैं कि यदि वह अध्यक्ष बनें भी तो राजस्थान के सीएम बने रहें या फिर उनके ही किसी करीबी को कुर्सी दी जाए। वह नहीं चाहते कि सचिन पायलट को उनकी जगह पर सीएम बनाया जाए।

पायलट पहले ही दिल्ली में मौजूद

बता दें कि सचिन पायलट भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। वहीं गहलोत को भी आज शाम तक दिल्ली बुलाया गया है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि अशोक गहलोत से गांधी परिवार गुस्सा तो है, लेकिन उनके खिलाफ बड़ा फैसला नहीं लेना चाहता। ऐसे में उन्हें राजी किया जा रहा है कि वह अध्यक्ष का चुनाव लड़ें और सीएम को लेकर फैसला सोनिया गांधी के ऊपर ही छोड़ दें।

ये भी पढ़ें : पीएफआई व इसके 8 सहयोगी संगठन पांच वर्ष के लिए बैन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.