इंडिया न्यूज:(Today Petrol-Diesel Price) देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए है, और कल की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, इस तरह आज लगातार 283वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
देश के महानगरों में ये है पेट्रोल-डीजल के दाम
आज के दिन अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आप तेल भरवाने से पहले आज के नए ताजा भाव पता कर लें। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में 03 मार्च, 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
प्रतिदिन जारी होते हैं दाम
बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होते है, हर दिन सुबह छह बजे नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं, रेट तय करने के लिए इन कंपनियों के पास कुछ मानक होते है। जिसके आधार पर ये पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ कर पेट्रोल व डीजल के दाम हर रोज सुबह जारी करते है।
इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
पेट्रोल और डीजल के रोज के दाम आप अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। जिसके लिए बस आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें, हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, आपको अपने शहर का कोड आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Also Read: राजधानी के सुल्तानपुरी रोड़ के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, बचाव एवं राहत कार्य जारी