इंडिया न्यूज:(Today Petrol-Diesel Price) सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 1 मार्च यानी आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। और आज भी देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे फरवरी की तरह ही मार्च में भी लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बता दें देश में 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं किया गया है।
शहर | पेट्रोल प्रति लीटर | डीजल प्रति लीटर |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होते है, हर दिन सुबह छह बजे नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं, रेट तय करने के लिए इन कंपनियों के पास कुछ मानक होते है। जिसके आधार पर ये पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ कर पेट्रोल व डीजल के दाम हर रोज सुबह जारी करते है।
पेट्रोल और डीजल के रोज के दाम आप अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। जिसके लिए बस आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें, हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, आपको अपने शहर का कोड आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.