होम / विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ वायरल हुआ बेटी वामिका की तस्वीरें, देखें वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ वायरल हुआ बेटी वामिका की तस्वीरें, देखें वीडियो

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : January 6, 2023, 8:20 pm IST

बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का कि कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसे लोगों को द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें  कपल बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया।

गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। दोनों सुबह ही सेवाकुंज पहुंच गए। इसके बाद विराट और अनुष्का वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम किया।

आश्रम में मौजूद शिष्यों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट भारतीय क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। शिष्यों से श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र भी भेंट करने के लिए कहा। संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। उनकी गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए।

संत प्रेमानंद गोविंद शरण से आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुना। इसके बाद वापस होटल चले गए। शाम को पवनहंस हेलीपैड आए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.