India News ( इंडिया न्यूज़ ) PM Modi In US: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद को अब दूसरी बार संबोधित किया है। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया है। बता दें पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद को धन्यवाद दिया। फिर भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। पीएम के पूरे भाषण के दौरान उन्हें अमेरिकी संसद में 14 बार स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका पर मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है। PM मोदी ने कहा- भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे यहां 2500 पार्टियां हैं। हमारी 22 ऑफिशियल भाषाएं हैं। हजारों बोली हैं। हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है। भारत में विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की स्वतंत्रता की यात्रा का जश्न मनाया। यह सिर्फ लोकतंत्र का ही नहीं बल्कि विविधता का भी उत्सव था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.