भारत और स्पेन के बीच पूल डी का मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। उसके ग्रुप में इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी है। इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 5-0 से हराया है।बता दें ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला स्पेन से शुरू हो गया है। भारत और स्पेन के बीच यह मैच राउरकेला के नए बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दोनों टीमें

भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।