होम / Prakash Raj On Chandrayaan-3: प्रकाश राज ने कार्टून को "चांद की पहली झलक" बताकर 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर का उड़ाया मजाक, लोगों ने की आलोचना

Prakash Raj On Chandrayaan-3: प्रकाश राज ने कार्टून को "चांद की पहली झलक" बताकर 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर का उड़ाया मजाक, लोगों ने की आलोचना

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 21, 2023, 6:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Prakash Raj On Chandrayaan-3: अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाने वाले शानदार एक्टर प्रकाश राज इस समय लोगों के बीच गंभीर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दे कि प्रकाश राज को ‘चंद्रयान-3’ का मजाक बनाना काफी महंगा पड़ गया है। अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण प्रसिद्ध एक्टर प्रकाश राज इस समय सोशल मीडिया पर लोगो के बीच आलोचना के पात्र बने हुए है।

चंद्रयान 3 का उड़ाया मजाक

प्रकाश राज द्वारा किया विवादित ट्वीट आपको बता दें कि प्रकाश राज ने 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्‍ट किया था जो की आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट मेंट्विटर पर एक कार्टून पोस्‍ट किया है, जिसमें एक किरदार चाय के साथ नजर आ रहा है। उन्‍होंने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा है- ब्रेकिंग न्‍यूज! ये देखिए विक्रम लैंडर से आई चांद की पहली झलक। वाउ!..। इस ट्वीट के बाद से ही लोग प्रकाश राज को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगो द्वारा उनकी खूब आलोचना भी की जा रही है।

लोगो की आलोचना के बीच फसे प्रकाश

प्रकाश राज के इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन कार्टून में चाय वाले को देखकर लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ रहे हैं और इसके साथ ही ‘चंद्रयान-3’ का मजाक बनता देख इसे राष्ट्र का अपमान भी समझ जा रहा है। जिसको देखकर प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे है। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- किसी से इतनी भी नफरत मत कीजिए कि ये देश से नफरत की तरह दिखने लगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आपका नाम प्रकाश है, लेकिन कर्म बिल्कुल अंधकार जैसा है।

Also Read: Telangana BRS Candidates First list: तेलंगाना चुनाव के लिए BRS द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची, 115…

सुप्रीम कोर्ट : रेप पीड़िता करा सकती है गर्भपात, बिना विवाह ‘मां’ बनना, मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.