होम / एक अण्डे से भी ज्यादा पाया जाता है इन शाकाहारी भोजनो में प्रोटीन, जानिए कौन-कौन से है वो खाद्य पदार्थ

एक अण्डे से भी ज्यादा पाया जाता है इन शाकाहारी भोजनो में प्रोटीन, जानिए कौन-कौन से है वो खाद्य पदार्थ

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 26, 2023, 11:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), High Protein Vegetarian Food: एक संतुलित आहार मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह मानव के शरीर  के साथ उसकी मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके साथ ही स्वस्थ भोजन ऊर्जा बढ़ाता है, आपके शरीर के कार्यों के तरीके में सुधार करता है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और वजन बढ़ने से भी रोकता है। सिर्फ इतना ही नही कुछ शाकाहारी खाद्य भी होते है। जो अण्डे से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी बात को स्पष्ट करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के द्वारा कहा गया कि, एक अंडे में छह ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन आप अपने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते है, जो अण्डे से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त होता है।

मसूर की दाल

मसूर की दाल  का सेवन मानव के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत होता है। बता दें कि एक कप दाल में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसका सेवन कुछ इस प्रकार भी कर सकते हैं जैसे वेजी बर्गर में ब्राउन दाल, सलाद में हरी दाल और मसालेदार करी में लाल दाल ट्राई कर सकते है।

सोयाबीन

सोयाबीन के पौधे से मिलने वाले प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। हफ्ते में एक बार इसकी सब्जी बनाकर लोगों को जरुर खानी चाहिए या फिर इसके दुसरा तरीका सोया दूध भी पी सकते हैं।

 छोले

छोले इंसान के सेहद के लिए काफी फायदेमंद होता है। काबुली चने की सब्जी के साथ इसका इस्तेमाल कई चिजों में होता है। 100 ग्राम उबले चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

 कुट्टू का आटा

कुट्टू केआटे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके आटे से रोटी, पकौड़ी बनाई जा सकती है और व्रत में भी इसका इस्तेमाल महत्वपूर्ण रुप से किया जाता है। 100 ग्राम कूटू के आटे में 13.2 ग्राम प्रोटीन रहता है।

कद्दू का बीज

कद्दू हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद कहा जाता है। इसका बीज इससे ज्यादा लाभकारी होता हैं। लगभग 30 ग्राम कद्दू के बीजों में 8 ग्राम से ज्‍यादा प्रोटीन पाया जाता है। आप इसका दलिया बनाकर भी खा सकते है।

ये भी पढें:- गर्मियों में ऐसे रखें अपने आंखों का ख्याल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
प्लेटफॉर्म के एन्क्रिप्शन को नहीं तोड़ेने को लेकर WhatsApp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, जानें लोगों ने क्या कहा
ADVERTISEMENT