India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Flying kiss In Parliament: संसद के मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी की फ्लाइंग किस का मुद्दा अभी भी तूल पकड़े हुए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले को लेकर फिर कांग्रेस सांसद पर हमला बोला है, उन्होंने शनिवार (19 अगस्त) को कहा कि ये घृणित व्यवहार था।

स्मृति ईरानी ने मीडिया कार्यक्रम में कहा की एक ऐसा व्यक्ति जो संसद में शालीन आचरण नहीं दिखा सकता। ये घटना उनके (राहुल गांधी) लिए शर्म की बात है, न कि मेरे या किसी अन्य महिला सांसद के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वे अपनी पार्टी के मालिक हैं, मैं एक कार्यकर्ता- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने आगे कहा की जहां ये सब हुआ वह संविधान का सबसे गरिमापूर्ण स्थान है। वहां महिलाओं के सम्मान के लिए कानून बनाए जाते हैं। स्मृति ईरानी ने अपने और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पर भी बात की, उन्होंने कहा की प्रतिद्वंद्विता बराबर वालों के बीच होती है वह अपनी पार्टी के मालिक हैं। मैं अपनी पार्टी की कार्यकर्ता हूं।

क्या है पूरा मामला?

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सदन से बाहर जाते समय बीजेपी की महिला सांसद की ओर फ्लाइंग किस किया था।

स्मृति ईरानी भी तब सदन में मौजूद थीं और उन्होंने उसी वक्त इस पर आपत्ति जताई थी। वहीं, बाद में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें- Disnep Hotstar: बुराड़ी कांड पर आ रही है तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज, सस्पेंस से होगी भरपूर