India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय नेता लगातार प्रदेश दौरे पर लगे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया। जिसमें कई मुद्दों पर निडर होकर अपनी राय जाहिर की है।
- बीजेपी पहले अपने नेताओं पर ध्यान दे
- कई लोग वंशवाद की राजानीति का उदाहरण
वंशवाद की राजानीति का उदाहरण (Rahul Gandhi)
भाजपा द्वारा वंशवाद के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि आप बताएं कि अमित शाह का बेटा क्या करता है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? उन्होंने कहा कि ‘जहां तक मुझे मालूम है, अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है। बीजेपी को पहले अपने नेताओं पर ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे क्या करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर के अलावा और भी कई लोग हैं, जो वंशवाद की राजानीति का उदाहरण हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
निर्दोषों की मौत का समर्थन नहीं
इसके साथ राहुल गांधी इजरायल-हमास के मुद्दे पर कहा कि हम किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हैं। हम निर्दोष नागरिकों की मौत का समर्थन बिल्कुल नहीं करते हैं। हम हर तरीके के हिंसा के खिलाफ है। बता दें कि राहुल गांधी एक दिन पहले मिजोरम पहुंचे हैं। 7 नवबंर को होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे हैं।
कांग्रेस मीडिया सेल ने दी जानकारी
वहीं कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चानमारी जंक्शन से राजभवन तक लगभग 4-5 किलोमीटर की पदयात्रा (मार्च) की जाएगी। साथ ही राहुल गांधी छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी समझेंगे।
Also Read:
- Raghav Chadha Bungalow Row: राघव चड्ढा को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया यह फैसला
- MP Election: टिकट न मिलने से असंतुष्ट नेताओं को कमलनाथ ने सुनाई खरी-खोटी, BJP ने वायरल किया वीडियो
- Same-Sex Marriage : समलैंगिक विवाह सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मान्यता देने से किया इनकार