होम / संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल के आने पर सस्पेंस, Bharat Jodo Yatra नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल के आने पर सस्पेंस, Bharat Jodo Yatra नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : November 12, 2022, 4:03 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में भाग लेने की संभावना नहीं है, क्योंकि राहुल भारत जोड़ो यात्रा को लगातार जारी रखने वाले हैं। आपको बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने तथा महीने के अंत तक चलने की संभावना है। ज्ञात हो, तारीखों के बारे में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी।

आपको बता दें, शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है। सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के ऐसे भी उदाहरण है, जब संसद का शीतकालीन सत्र 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया।

महाराष्ट्र पहुँच चुकी है भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा के महारष्ट्र पहुंचने पर राहुल गांधी को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का साथ भी मिला है। ज्ञात हो, आदित्य ने राहुल के साथ मार्च किया है और बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की है। जानकारी हो, महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 14 दिन तक चलेगी। आपको बता दें ,भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोगों से अलग-अलग अंदाज में मिल रहे हैं, साथ ही भाजपा पर आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं।

महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र के बाद अगला प्रस्थान मध्य प्रदेश का है।ज्ञात हो, 20 नवंबर को राहुल मध्य प्रदेश पहुंच जाएंगे। जानकारी हो, अब तक राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 66 दिन पुरानी हो चुकी है।आपको बता दें, 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस ने ये यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा के जरिए देश को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। साथ भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को जनता के बीच लाया जा रहा है। जानकारी हो, कुछ दिन पहले नादेड़ में ही एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि आज देश में कई ज्वलंत समस्याएं हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। मोदी सरकार केवल चार या पांच पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। राहुल ने नोटबंदी के छः साल पुरे होने पर कहा था सरकार ने नोटबंदी से देश में छोटे व्यवसायों को ठप कर दिया।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.