India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 25 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे। बता दें कि कांग्रेस को राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता और जोधपुर के पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच भारतीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दाधीच जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर हैं।
टिकट न मिलने से नाराज
बता दें कि दाधीच सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से शहजाद खान को टिकट दिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रामेश्वर दाधीच ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की है। सीएम गहलोत पर दाधीच ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक समीकरण साधने के लिए मुस्लिम नेता को टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर गहलोत का गृह शहर है। उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में 17 बागी चुनाव मैदान से हटे हैं।
इससे पहले मलिंगा ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ
दरअसल, इससे पहले 6 नवंबर को बारी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी छोड़ने को लेकर मलिंगा का आरोप था कि पार्टी में एक-एक कर नेताओं को निशाना बनाया जा रहा था। मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है, जहां 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायक चुने जाएंगे।
ये भी पढ़े- Diwali 2023: दिवाली मनाने के पिछे की है ये खास वजह, जानिये इसके 12 कारण