India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब तेज कर दी हैं। देशभर से इस महोत्सव में 5 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है। ट्रस्ट की तरफ से इन लोगों के रहने, खाने से लेकर इलाज तक के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रस्ट इसके लिए होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की एक टोली भी तैयार कर रहा है। वहीं गंभीर स्थिति में मेडिकल काॅलेज समेत कई अन्य सरकारी अस्पतालों की सेवाएं भी लेने को लेकर योजना है।
डॉक्टरों की बनाई जाएंगी 10 टोलियां
ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ और विहिप से जुड़े गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और काशी के मेडिकल कॉलेज के युवा डॉक्टर, होम्योपैथी और आयुर्वेद डॉक्टरों की टोली बननी शुरू हो गई है। इसके साथ ही 10 से ज्यादा टोलियां बनाई जाएंगी। जो अयोध्या में जगह-जगह पर चिकित्सा कैंप में सेवा देंगी। इसके अलावा पूरी अयोध्या में 10 जगहों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। जहां पर ज्यादा भीड़ होगी।
रामलला के भक्तों के लिए होंगे ये खास इंतजाम
बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि के दो किलोमीटर क्षेत्र में भक्तों को कई विशेष इंतजाम मिलेंगे। ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा। सुरक्षा, अस्थायी शौचालयों का, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट निष्कासन के लिए शासन-प्रशासन, नगर निगम की मदद ट्रस्ट द्वारा ली जाएगी। प्रशासन की मदद से प्राप्त आपूर्ति के पैसे का भुगतान ट्रस्ट आरटीजीएस द्वारा करेगा। इसके अलावा रामजन्मभूमि के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में भक्तों के लिए सभी सेवाएं होंगी। जिससे रामलला के भक्तों को ज्यादा पैदल न चलना पड़े।
ये भी पढ़ें- The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों पर लगा जुर्माना, जानें वजह