भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आज अपने लिगामेंट की सफल सर्जरी के बाद अपने फैन्स और उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी जल्द स्वस्थ्य होने में मदद की या उनके लिए प्रार्थनाएं की। पंत ने एक स्पेशल ट्वीट रजत और निशु के लिए भी किया। रजत कुमार और निशु कुमार ही दो लड़के थे, जिन्होंने पंत को समय पर अस्पताल पहुंचाया था।

आज ऋषभ पंत ने उनके लिए एक इमोश्नल ट्वीट करते हुए लिखा “हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इन दोनों हिरो को स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने मेरी दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और ऋणी रहूंगा”

इससे पहले आज पंत ने अपने सफल सर्जरी के बाद एक के बाद एक दो ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद का ट्वीट किया था। इसके बाद पंत ने एक और ट्वीट कर अपने सभी फैन्स, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को धन्यवाद का भी धन्यवाद दिया था। पंत का इलाज इस वक्त मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में चल रहा है।