होम / नकली बंदूक के बल पर घर में घुसा लूटेरा, महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने पकड़ा

नकली बंदूक के बल पर घर में घुसा लूटेरा, महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने पकड़ा

Naresh Kumar • LAST UPDATED : October 25, 2022, 5:52 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई न्यूज। Dada Bhuse: महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने लुटेरों को पकड़ने में पुलिस की मदद की। मालेगांव में एक बंगले में लुटेरे घुस गए थे और नकली बंदूक के दम पर वे महिला को धमकाकर गहने लूटने की फिराक में थे। कलेक्टर पट्टा इलाके में स्थिति बंगले को लुटेरों ने निशाना बनाया था। लुटेरे की पहचान कृष्ण पवार के तौर पर हुई है। घर में महिला को अकेला देखकर लुटेरा घर में घुसा था।

लुटेरे ने जब डोर बेल बजाई तो अंदर से एक बच्ची ने जवाब दिया। पवार ने कहा कि बच्ची के पिता ने कुछ सामान घर पहुंचाने को कहा है। उसने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरा घर के अंदर दाखिल हो गया और महिला को धमकाने लगा।

उसके हाथ में बंदूक भी थी। पुलिस ने बताया कि लुटेरा नकली बंदूक के दम पर महिला को डरा रहा था। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसमें मंत्री भुसे भी शामिल थे।

इसके बाद लुटेरा डर गया और वह छत पर चढ़ गया। उसने ऊपर का दरवाजा बंद कर लिया और भागने की कोशिश करने लगा। भुसे तुरंत पास के बंगले की छत पर चढ़ गए और वहीं से लुटेरे से नीचे आकर सरेंडर करने को कहने लगे।

खनन मंत्री भुसे ने कहा कि अगर वह समर्पण कर देगा तो कोई उसकी पिटाई नहीं करेगा। इसके बाद लुटेरे ने सरेंडर कर दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.