India News (इंडिया न्यूज़),Sania Mirza, दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रिटायरमेंट के बाद जल्द ही छोटे पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं। दरअसल बता दें, टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने शो ‘बेकाबू’ के प्रमोशन के लिए काफी जोर लगा रही हैं। वही ऑडियंस भी शो की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद खबर आ रही है की जल्द ही पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी शो में नजर आएंगी।

शालीन-ईशा के साथ दिखेंगी सानिया मिर्जा

जैसा कि आप जानते हैं कि ईशा सिंह के साथ शालीन भनोट ने सालों बाद ‘बेकाबू’ से डेली शो में एंट्री की है। जिसके बाद अब खबर आ रही है की जल्द ही पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी नजर आएंगी। बता दें, कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने जियो सिनेमा पर अपना चैट शो ‘द हैंगआउट’ शुरू किया है।

Also Read: बिन ब्याहे दोबारा मां बनने जा रही हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड,पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की खुशखबरी