नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा(Sania Mirza) ने फरवरी में दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की योजना की पुष्टि की। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना अंतिम मेजर खेलेगी। 36 साल की सानिया मिर्जा ने फिटनेस के कारण यह फैसला लिया है। वह एक 4 वर्षीय बच्चे की मां है। उन्होंने इससे पहले के इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अब अपने खेल से विराम लेना होगा क्योंकि वह अब एक खिलाड़ी होने के साथ एक बच्चे की मां भी है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती है।
दरअसल, सानिया पिछले वर्ष ही टेनिस से सन्यास लेना चाहती थी, लेकिन उनकी तलाक की खबर सुर्खियों में आने की वजह से उन्होंने इसे कुछ और दिन तक टालने का फैसला किया। सानिया मिर्जा ने दुबई में टेनिस एकेडमी की शुरुआत की है जहां वह भविष्य के टेनिस खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देगी।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। 2018 में सानिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अब उनके बेटे की उम्र 4 साल हो चुकी है। जिसके बाद से ही वह काफी लंबे समय से टेनिस से दूर हैं। पिछले महीने सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आई थी। कुछ दिनों के बाद सानिया ने खुद सामने आकर इस खबर को गलत बताया।
सानिया मिर्जा ने अबतक के अपने टेनिस करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने तीन महिला युगल और तीन मिश्रित युगल में छह प्रमुख खिताब जीते हैं। उन्हें महिला टेनिस संघ द्वारा एकल में भारतीय नंबर 1 के रूप में स्थान दिया गया। सानिया को भारत सरकार के द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण अवार्ड शामिल हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.