इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : कर्नाटक विधानसभा के हाल में आज अन्य महापुरुषों के साथ वीर सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ कांग्रेसी नेता सावरकर की तस्वीर लगाने का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता इसे गंदी राजनीति बता रहे हैं। सावरकर की तस्वीर लगने का विरोध करते हुए कांग्रेस प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा विधानसभा की कार्रवाई बाधित करना चाहती है, जिसके लिए यह फोटो लगाई गई है।
इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस विधानसभा के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने वाली है। वहीं विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि विधानसभा के अंदर क्या होता है यह स्पीकर द्वारा तय किया जाता है। मैं अपने नेताओं और विपक्ष से भी इसके बारे में बात करूंगा।”
कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा में छाया सीमा विवाद
जानकारी दें, कर्नाटक विधानसभा में महाराष्ट्र के साथ चल रहे सीमा विवाद में भी नारेबाजी हुई। सिर्फ कर्नाटक विधानसभा ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में राज्य विधानसभा में भी विरोध देखा गया। विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री बोम्मई के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सीमा विवाद पर कोई स्टैंड नहीं लेने के लिए महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ सरकार की भी आलोचना की।