इंडिया न्यूज़ (रांची, Seven Labour in Jharkhand died in Pick up van Accident): झारखंड के सरायकेला-खरसावां में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से सात मजदूरों की मौत हो गई, वही आठ की हालात गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गुरुवार सुबह 7 बजे हुआ।

जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन की रफ्तार ज्यादा थी जिसके कारण मजदूरों की मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है।

स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पिकअप वैन में कुल 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल मजदूरों का इलाज पहले राजनगर सामुदायिक केंद्र में करवाया गया फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि “सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देख-रेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”