होम / Share Market Today: गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबारी हफ्ता, सेंसेक्स 398 और निफ्टी 131 अंक टूटकर बंद, अडाणी ग्रुप के 7 शेयरों में गिरावट

Share Market Today: गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबारी हफ्ता, सेंसेक्स 398 और निफ्टी 131 अंक टूटकर बंद, अडाणी ग्रुप के 7 शेयरों में गिरावट

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : March 24, 2023, 5:25 pm IST

मुंबई (Share Market Today: Cipla and Kotak Mahindra top gainers): हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 24 मार्च को शेयर बाजार में मंदी देखी गई। आज सेंसेक्स 398 अंक गिरकर 57,527 पर बंद हुआ। निफ्टी 131 अंक टूटकर 16,945 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 221 अंक गिरकर 39,395 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप 299 अंक की गिरावट के साथ 23,633 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 372 अंक फिसलकर 26,767 पर बंद हुआ।

  • निफ्टी 50 के टॉप गेनर
  • निफ्टी 50 के टॉप लूजर
  • अडाणी ग्रुप के 7 शेयर टूटे

निफ्टी 50 के टॉप गेनर

सिप्ला 8 रुपए की बढ़त के साथ 877 पर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा 12 रुपए बढ़कर 1692 पर बंद हुआ। इंफोसिस 6 रुपए की बढ़त के साथ 1380 पर बंद हुआ। इसके अलावा डॉक्टर रेड्डीज लैब, अपोलो हॉस्पिटल, टेक महिंद्रा, डीविस लैब, पावर ग्रिड कॉर्प, विप्रो, और एशियन पेंट्स के शेयरों में उछाल दर्ज की गई।

निफ्टी 50 के टॉप लूजर

बजाज फिनसर्व 49 रुपए की गिरावट के साथ 1240 पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस 183 रुपए की गिरावट के साथ 5649 पर बंद हुआ। अडाणी एंटरप्राइजेज 53 रुपए की गिरावट के साथ 1740 पर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, हिंडालको, अडाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस, लार्सन, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी लाइफ, एमएम, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी, ब्रिटानिया, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, टाटा मोटर्स, आईसर मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

अडाणी ग्रुप के 7 शेयर टूटे

आज अडाणी ग्रुप के 10 में से सात शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबस ज्यादा आज एनडीटीवी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। आज एनडीटीवी के शेयर 4.70% की गिरावट के साथ 192 रुपए पर बंद हुए। इसके अलवा अडाणी एंटरप्राइजेज, पोर्ट्स, विल्मर, पावर, अंबुजा सिमेंट और एसीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अडाणी ट्रांसमिशन, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सबसे ज्याद आज अडाणी ग्रीन एनर्जी 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन 4.20%  और  अडाणी टोटल गैस 2.44% की बढ़त दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर स्टॉक टिप्स को लेकर फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करेगा सेबी, शेयर बाजार से हो सकते हैं हमेशा के लिए बैन

लेटेस्ट खबरें