INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़) wrestlers protest : यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपनी पुरानी बात दुहराई है। बता दें, बृजभूषण ने कहा है कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले इनकी(पहलवानों की) मांग कुछ और थी और बाद में मांग कुछ और हो गई। ये लगातार अपनी शर्तों को बदल रहे हैं। मैंने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपने उसी बात पर कायम हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए।
बृजभूषण के खिलाफ खाप चौधरियों की हुंकार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ और उन्होंने पहलवानों के समर्थन में खाप चौधरी सोरम के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पहुंच गए हैं। बता दें, आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंचे हैं। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के नामचीन पहलवानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार पहलवानों की सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि भाजपा के जाट सांसद भी मौन हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को सम्मान दिला कर रहेंगे।
मालूम हो, खाप पंचायत में राजेंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि भाजपा ब्रज भूषण शरण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। पंचायत में भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि आज खाप चौधरी जो निर्णय लेंगे वह पूरे देश में लागू होगा।
बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने लगाए हैं यौन शोषण के आरोप
बता दें, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन पीड़ित पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यौन उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता नाबालिग है। पुलिस ने यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।
ALSO READ ; http://बृजभूषण के खिलाफ खाप चौधरियों की हुंकार, पहलवानों के मुद्दे पर लेंगे अहम फैसला