India News ( इंडिया न्यूज़ ) Somalia Army Update : सोमालिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, सोमालिया की सेना ने गाल्मुदुग प्रांत में चल रहे सैन्य अभियानों के तहत अल-शबाब के 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है की सोमालिया ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन भी जारी रखा है। अब उसका बड़ा मकसद बन गया है कि देश के लोगों के लिए आतंकियों से कैसे छुटकारा दिलाए। इसी संबंध में सोमालिया की राष्ट्रीय सेना ने जानकारी दी कि उसने मध्य सोमालिया के गाल्मुदुग प्रांत के तीन गांवों में चल रहे सैन्य अभियानों में अल-शबाब के अभी एक और आतंकी को मार गिराया है।
अल-शबाब ने आतंकवादियों को नहीं दी कोई टिप्पणी
बता दें, फिलहाल में नए सैन्य अभियान के संबंध में अल-शबाब ने आतंकवादियों को कोई टिप्पणी नहीं दी है। वहीं, सोमाली सेना ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के साथ मिलकर अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूह को बेअसर करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पहले भी मारे गए आतंकी
इससे पहले भी देश के दक्षिणी हिस्से में सोमालिया की सेना ने अल-शबाब के 23 से 25 आतंकवादियों को मार गिराया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है की ये अभियान काफी ज्यादा सफल रहा है क्योंकि सैनिकों ने कई आतंकवादियों के साथ अल-शबाब के दो कमांडर को भी मार गिराया था।
ये भी पढ़े-
पाकिस्तान में iPhone 15 Pro Max की कीमत ये, इतने में खरीद लेंगे एक नई SUV