इंडिया न्यूज़: (Swara Bhaskar and Fahad Ahmad Wedding) बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही है। बता दें कि फरवरी में स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से कोर्ट मैरिज की थी। वहीं, अब एक-एक कर शादी की रस्में निभा रहीं है। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आई थी। अब स्वरा भास्कर की कुछ और नई फोटोज़ सामने आई है।
- स्वरा भास्कर बनी साउथ इंडियन दुल्हन
- स्वरा-फहद संग हल्दी और मेहंदी की फोटोज़ की शेयर
- 16 मार्च को दिल्ली में होगा रिसेप्शन
साउथ इंडियन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टा स्टोरी पर इन फोटोज़ को शेयर किया है, जिसमे वो मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की हुई है। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए नज़र आ रही है। इस लुक में स्वरा भास्कर काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं।
इन फोटोज़ में स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद संग पोज़ देती नज़र आ रहीं है। दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कान दिखाई दे रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच दिल्ली में अपनी नानी के हार्म हाउस पर शादी की है।
इस दिन होगा रिसेप्शन
बता दें, शादी के इस खास दिन पर कर्नाटक संगीत फंक्शन का भी आयोजन हुआ। वहीं 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे और 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन किया जाएगा।
एक महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
खबरों की माने तो दोनों साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान मिले थे। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे। तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।
इसके बाद फरवरी 2023 में इस कपल ने कोर्ट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान स्वरा भास्कर ने अपनी मां की साड़ी और ज्वैलरी पहनी थी। स्वरा-फहद ने 6 जनवरी 2023 को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इस बात का खुलासा करीब 40 दिन के बाद किया गया था।