होम / 09 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जानें क्या है आज के राशि में खास

09 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जानें क्या है आज के राशि में खास

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 9, 2023, 5:26 am IST

India News(इंडिया न्यूज़), 09 July 2023, Rashifal: आज रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ख्याल रखना होगा। मेष राशि वालो के लिए आज  व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बन सकती है। वही वृषभ राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और धार्मिक यात्रा का भी योग बनेगा। जानिए वृषभ से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज के दिन कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। आज वही काम करें जिसके सफल होने की उम्‍मीद हो। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus)

वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उत्तम प्रकार की संपत्ति प्राप्‍त होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों का दिन सुख में बीतेगा और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें और वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा। घर में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पराक्रम भाव में भाग्य वृद्धि होने से आपके कार्य पूर्ण होंगे। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन के योग हैं और आपके लिए यह लाभकारी साकबित होगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त हो सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका हर कार्य में सफलता के साथ सम्‍मान भी प्राप्‍त होगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके कोष में वृद्धि हो सकती है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार समेटकर सारा हिसाब किताब दुरुस्‍त करेंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है और आज आपको घर में बड़ा की सलाह से कारोबार में लाभ होगा। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

ये भी पढ़े-  Swastika: क्या है स्वास्तिक चिन्ह, जानें क्यों है सनातन धर्म में इसका महत्व

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.